क्लच प्रणाली ठीक प्रकार कार्य करें अर्थात जब क्लच एंगेज हो तथा इंजन से गियर बॉक्स का संबंध जुड़ा हुआ हो ,उस समय क्लच प्लेट पूरी तरह लाइन तथा प्रेशर प्लेट के बीच दबी रहे तथा स्लिप ना करें। इसके लिए अग्र प्रकार एडजेस्टमेंट करना चाहिए।
क्लच पैडल तथा फ्लोर बोर्ड की दूरी
जब क्लच पेडल दबाया जाए तो वह फ्लोर बोर्ड से टकराना नहीं चाहिए। दोनों के बीच निश्चित होनी चाहिए, जिससे क्लच पूर्णता डिसेंगेज़ हो जाए।
पैडल की चाल
क्लच पैदल एक निश्चित दूरी तक दबाकर क्लच को डिसएंगेज कर दें क्लच पेडल को एडजस्ट करना चाहिए अन्यथा डिसएंगेज करने में काफी समय लगेगा।
क्लच सम्बन्धित आवश्यक निर्देश
1.ट्रैक्टर को न्यूट्रल रख कर स्टार्ट करना चाहिए। गियर में रखने से क्लच प्लेट शीघ्र खराब होती है।
2.उपयुक्त स्पीड बढ़ जाने पर क्या डालना चाहिए ।
3.क्लच पर अधिक लोड ना डालें।
4.चलते समय क्लच पेडल पर पैर न रखें रहे ।
क्लच देखभाल
क्लच के भाग काफी दिनों तक अच्छा कार्य करते हैं उनकी देखभाल के निम्न प्रकार हैं -
1.समय-समय पर क्लच प्लेट देखें उनकी लाइन अधिक घिसी न हो उसे रिवेट तथा हव ढीला न हो तथा टॉर्क स्प्रिंग टाइड लगे हो, प्लेट टेढ़ी न हो।
2.प्रेशर प्लेट खराब ना हो वह टेडी न हो ,उसमें चिपकापन न हो ।
3.प्रेशर स्प्रिंग कमजोर ना हो।
4. क्लच एडजस्टमेंट सही हो।
5.फ्लाईव्हील टाइट हो।
क्लच के सामान्य दोषोपचार
क्लच संबंधित दोषोपचार से अवगत कराने के लिए उनका विवरण यहां दिया जा रहा है-
कारण उपचार
1.क्लच पूरी तरह डिसेंगेज़ नही होता।
१क्लच प्लेट पर के लिए ग्रीस लगी है. पेट्रोल से साफ करें
2. एडजेस्टमेंट अधिक टाइट है एडजस्टमेंट ढीले करे।
3.पायलट बेयरिंग प्राइस में जम गई है। बियरिंग बदले
4.प्रेशर प्लेट चटकी या गद्देदार है।। प्रेससेर प्लेट बदले
5.क्लच शाफ़्ट टेडी है।। क्लच शाफ़्ट बदले
2.क्लच फिसलता है।
1.प्लेट लाइनिंग घिस गयी है। दूसरी फिट करे।
2.प्लेट कुशन स्प्रिंग टूटी है।। क्लच प्लेट बदले।
3.प्रेशर स्प्रिंग कमजोर या टूटी।। स्प्रिंग बदले
3.क्लच आवाज करता है।
1.क्लच पैडल बुश सूखा हुआ है। बुश में स्नेहक करे।
2.क्लच स्प्रिंग टूटी है। स्प्रिंग बदले।
3.कुशन स्प्रिंग टूटी है। क्लच प्लेट बदले

