अग्निशामक यन्त्र कितने प्रकार के होते हैं? व उनके उपयोग

कार्यशाला या कही पर लगी आग  को बुझाना व उपयुक्त अग्निशामक का प्रयोग करना। आग सामान्यता  वायुमंडल ऑक्सीजन और ईंधन के किसी स्त्रोत के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया  के द्वारा लगती है.तभी अग्निशमक यन्त्र का उपयोग करते है. आज हम जानेगे अग्निशमक यंत्र के प्रकार व उनके उपयोग...

अग्निशमक यन्त्र क्या होता है, अग्निशमक यन्त्र कितने प्रकार के होते है


अग्निशामक यंत्र विभिन्न प्रकार के होते हैं, और प्रत्येक का उपयोग विशेष प्रकार की आग बुझाने के लिए किया जाता है। प्रमुख प्रकार और उनके उपयोग इस प्रकार हैं:
  • वाटर टाइप (पानी आधारित): इसका उपयोग ठोस पदार्थों, जैसे लकड़ी, कागज, कपड़ा आदि से लगी आग (क्लास A) बुझाने के लिए किया जाता है। यह विद्युत उपकरणों या ज्वलनशील तरल पदार्थों की आग के लिए उपयुक्त नहीं है।

  • मैकेनिकल फोम टाइप: यह तेल, पेट्रोल, डीज़ल, थिनर, पेंट आदि जैसे ज्वलनशील तरल पदार्थों से लगी आग (क्लास B) बुझाने के लिए उपयुक्त है।

  • एबीसी टाइप (शुष्क रसायन): यह बहुउद्देश्यीय अग्निशामक यंत्र ठोस, तरल और गैसों से लगी आग (क्लास A, B, और C) बुझाने में सक्षम है।

  • कार्बन डाईऑक्साइड (CO₂) टाइप: यह विद्युत उपकरणों और ज्वलनशील तरल पदार्थों से लगी आग (क्लास B और C) बुझाने के लिए प्रभावी है। CO₂ गैस आग की लपटों को घेरकर ऑक्सीजन की आपूर्ति को कम करती है, जिससे आग बुझती है।

  • क्लीन एजेंट टाइप: यह कंप्यूटर, सर्वर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लगी आग बुझाने के लिए उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह कोई अवशेष नहीं छोड़ता और उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचाता।


  • वाटर मिस्ट टाइप: यह खाद्य पदार्थों और ठोस सामग्री, जैसे लकड़ी, कागज आदि से लगी आग बुझाने के लिए उपयुक्त है।

अग्निशामक यंत्र का सही चयन और उपयोग आग की प्रकृति पर निर्भर करता है। इसलिए, आग के प्रकार के अनुसार उचित अग्निशामक यंत्र का उपयोग सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है



अग्निशामक यन्त्र का उपयोग क्या है?

  •   लकड़ी , कपडा ,पेपर ,रबर तथा प्लास्टिक से लगने वाली आग इस  तरह लगी आग को बुझाने के लिए सोडा - एसिड अग्निशमक यन्त्र का उपयोग किया  जाता है।  इस सब चीजों में लगी अहग को पानी से बुझाया  जा सकता है तथा बाद  में  सूखा लिया जायेगा।
  •  मिटटी  का तेल ,पेण्ट ,थिनर ,प्रोपेन मतलब तेलिये से लगी आग का अग्निशमक यन्त्र का उपयोग  आग से ऑक्सीजन को दूर  करके, ज्वलनशील लिक्विड  को   फोम अग्निशामक यन्त्र द्वारा    बुझाया  जाता है। 
  •  गैस के संपर्क में आने वाली आग का अग्निशमक यंत्र का उपयोग इन आग को फोम , कार्बनडाई- ऑक्साइड अग्निशमक यंत्र का  प्रयोग किया जाता है। 
  •    स्विच  इलेक्ट्रिकल से लगनी वाली आग का अग्निशमक यंत्र का उपयोग यदि संभव हो तो प्लग को हटाकर या इलेक्ट्रिकल उपकरण को डिस्कनेक्ट करके  ऊर्जा के स्त्रोतों को हटाए। तथा सी.टी.सी. अग्निशमक यंत्र का उपयोग करे 




Mohit chaudhary

Hay am mohit chaudhary

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने