आवश्यक उपकरण सामग्री ( open engine instrument )
वाहन , मेटल ट्रे , इंजन स्टैंड , स्पीड हैंडल , टॉमी बार के साथ सॉकेट रिंच , डी. ई . स्पैनर सेट , स्क्रु ड्राइवर , प्लायर , हैमर , ड्रिफ्ट सेट , साफ कपड़ा, मिट्टी का तेल ,ट्रेक्टर होइस्ट।
सावधानियां ( open car hood instrument )
1.ट्रैक्टर से इंजन को खोलते समय खोले गए सभी भागों को खोलने के क्रम में एक साथ ही स्थान पर रखें ।
2.इंजन माउंटिंग बोल्ट पर हथौड़े से चोट ना मारे।
3. इंजन के भारी भागो को उठाने से पहले चैन पुली में लगे लोग की जांच अवश्य कर ले ।
4.इंजन पर किसी प्रकार की क्षति न हो इसका ध्यान रखते हैं।
कार्य विधि (open car or tractor engine working method )
1.ट्रैक्टर को समतल सतह पर खड़ा करते हैं।
2.लकड़ी के गुटके लगाकर पिछले पहिए को चेक करते हैं ।
3. साइलेंसर को हटाते हैं।
4. हेड लाइट के वायर कनेक्शन को हटाते हैं।
5. सर्वप्रथम ट्रैक्टर के बोनट के वोल्ट को प्लायर द्वारा खोलकर रेडिएटर एवं सिलेंडर ब्लॉक जैकेटों से शीतलक को अलग करते हैं। खुले वोल्ट को मेटल ट्रे में रखते हैं।
6. फीड पंप और फिल्टर ओवर फ्लो पाइप को फ्यूल टैंक से आसंयोजित करते हैं ।
7.फ्यूल टैंक हटाते हैं ।
8.अब ट्रैक्टर से बैटरी को खोलकर जनित्र एवं हॉर्न के तार खोलते है।
9. ड्रेन प्लग से रेडिएटर की नाली को हटाते हैं ।
10.टेंपरेचर गेज कनेक्शन को आयोजित करते हैं।
11.थ्रोटल कंट्रोल लीकेज को हटाते हैं।
12. इंजन स्टॉप लीवर को आयोजित करते हैं।
13. वायु संपीडक और वायु संपीडक संयोजित को हटाते हैं।
14.हम इंजन में एग्जास्ट पाइप को खोलते हैं।
15. ईंधन लाइन , चॉक वाल्व, थ्रॉटल, कंट्रोल केबिल को इंजन से अलग करते हैं।
16. फ्लोर बोर्ड खोलते हैं और गियर बॉक्स एवं यनिवर्सल ज्वाइंट को अलग करते हैं फ्रंट व्हील के अन्य लीकेज को आसंयोजित करते हैं।
17. हैंड ब्रेक लीवर ,एक्सीलेटर रॉड के जोड़ तथा स्टार्टर मोटर के कनेक्शन को खोलते हैं ।
18.अब इंजन माउंटिंग खोलते हैं।
19.अब बाई ओर तीसरा सिलेंडर हेड बोल्ट खोलते हैं इंजन में लिफ्टिंग आई बोल्ट लगाते हैं।
20. चैन पुली को चैन आई बोल्ट में लगाते हैं ।
21. क्लच तथा गियर बॉक्स के साथ इंजन को इंजन होएस्ट द्वारा उठाकर बाहर निकाल लेते हैं।
22. अब इंजन को इंजन स्टैंड पर रख लेते हैं।
ट्रैक्टर इंजन को विधिवत खोलने का अभ्यास सफलतापूर्वक किया गया।