cylinder head assembly| engine head assembly| cylinder head removal

cylinder head assembly  practical  ITI,
सिलिंडर हेड हटाना प्रैक्टिकल आई.टी ,आई वाहन या इंजन का नियमित प्रयोग करने वाले को ऐसी दशा में इंजन की निरंतर जांच करवानी चाहिए इंजन की सामान्य सर्विस या ओवरहोलिंग के लिए इंजन को खोलने व बांधने की आवश्यकता होती है। जिसके फलस्वरूप इंजन के सभी भागों को सूक्ष्मता से निरीक्षण व परीक्षण किया जाता है ,इंजन के प्रत्येक भाग की जांच या बदलने के उपरांत उन्हें वापस इंजन के रूप में समंजित कर दिया जाता है। इंजन या किसी भी मशीन की मरम्मत करने में उसको खोलने बांधने वाले औजारों की आवश्यकता होती हैं।इंजन में सिलेंडर हेड इंजन का मुख्य भाग है अतः इसमें दोष आने पर इनकी मरम्मत करने के लिए इसे इंजन से खोलकर बाहर निकाला जाता है।


आवश्यक उपकरण/सामग्री(cylinder head remove instrument )

वाहन, वायु संपीडक , आर्बर प्रेस , वाल्व स्प्रिंग संपीडक , वाल्व लिफ्टर, डी. ई. स्पैनर सेट,  प्लायर ,साकेट रिंच , हैमर , ड्रिफ्ट सेट ,वायर ब्रश , मिट्टी का तेल , वर्क बेंच, होएस्ट।



सावधानियां निर्देश (cylinder head removal instructions )
1.सिलेंडर हेड खोलते समय ऑयल फील्ड लाइन खराब ना हो पाये।
2. वाल्व को खोलते समय निशान अवश्य लगा दे ताकि उन्हें पुनः इसी क्रम     में फिट किया जा सके।
3. रॉकर आर्म असेंबली को खोलने के पश्चात इससे छेड़छाड़ ना करें।
4. इंजन फायरिंग आर्डर को याद रखें।
5. डिसटीब्यूटर कैप में लीड की स्थिति को याद रखें।


का र्य विधि(cylinder head remove  working method )
1.सर्वप्रथम ट्रैक्टर को होएस्ट पर खड़ा करते हैं
2.ट्रैक्टर में एग्जास्ट पाइप को ट्रैक्टर से अलग करते हैं ।
3.ट्रैक्टर के बोनट को ऊपर उठाते हैं ।
4.रेडिएटर में शीतलक को निकालकर एयर क्लीनर से खोलते हैं।
5.मैनीफोल्ड ,वॉटर ,आउटलेट तथा थर्मोस्टेट वाल्व खोलते हैं।
6.रॉकर आर्म कवर एवं गेस्केट को अलग करते हैं ।
7.रॉकर आर्म असेंबली ,पुश रॉड तथा टेपेड निकालते हैं और सिलेंडर हेड        गेस्केट को अलग करते हैं।
8.सिलेंडर हेड के दोनों सिरों पर लिफ्टिंग हुक को स्थिर करते हैं।
9. सिलेंडर ब्लॉक में लिफ्टिंग हो की सहायता से सिलेंडर हेड को उठाते हैं।
10.सुनिश्चित करते हैं कि उठाने के दौरान सिलेंडर हेड न झुके।
11. बोल लकड़ी अब ब्लॉक के ऊपर बर्ग बेंच पर सिलेंडर हेड को रखते हैं। 12.विशिष्ट औजारों की सहायता से वाल्व स्प्रिंग को दबाते हैं ।
13.वाल्व स्प्रिंग को रिलीज करके विशेष औजारों से हटाते हैं।
engine photo

cylinder head cylinder head gasket
इंजन से सिलेंडर हेड को निकालने का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया ।

Mohit chaudhary

Hay am mohit chaudhary

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने