आज हम आप को बतायंगे की मापने वाले औज़ार क्या होते है कैसे प्रयोग करते है। मापने के औजार के बारे मे बताएंगे ---
1.स्टील रूल (steel rule)-
ये स्टील रूल ६'' या १२ '' की लम्बाई के होते है। इनकी चौड़ाई क्रमशं पौन इंच तथा एक इंच होती है। ये स्टेनलेस स्टील ,स्प्रिंग स्टील या हाई कार्बन स्टील का बना होता है। यह एक डायरेक्ट मापन के औजार है. जिससे हम किसी भी चीज को आसानी से माप सकते है.
2.स्ट्रैंडर्ड स्टील रूल (standard steel rule)-
ये भी स्टेनलेस स्टील ,स्प्रिंग स्टील का बना होता है। इसकी लम्बाई ६'' से ४८'' तक होती है तथा चौड़ाई ३/४'' या १'' होती है। इसके द्वारा न्यूनतम १/४६'' या ०.५ मिमी तक पड़ी जा सकती है। स्टैंडर्ड स्टील रूल का प्रयोग कार्यशाला मे होता है. यह भी डायरेक्ट टूल होता है.
3.स्टील टेप (what is steel tape)
स्टील टेप लम्बी दुरी माप लेने मे लिया जाता है , ये १/२ '' या ३/४ '' चौड़ाई तथा ५ फुट से १०० फुट की लम्बाई से उपलब्ध रहते है। इसमे इंच को आठवे स्थान तथा सेमी को दसवे स्थान तक विभाजित किया जाता है , ये स्प्रिंग स्टील की पतली चादर पर प्रिंट कर के बनाया जाता है। अधिक लचीला होने का करण इसके द्वारा कोई भी प्रोफ़ाइल आसानी से मापी जा सकती है। यह भी डायरेक्ट टूल है.
4.ट्राई स्कवायर( try square)-
ये एक सहायक औज़ार है , जिसका आई.टी.आई. में ज्ञान होना बहुत जरुरी है। जिसकी सहयता से हम समकोण की परख कर सकते है। मतलब कोई भी जब की साथ उठी या बैठी तो नी है ,साथ ही समतलता की जांच करते है मापन के औजार मे ये बहुत इम्पोर्टेन्ट औजार है.
ये मुख्य चार प्रकार के होते है---
1. साधारण ट्राई स्कवायर (simple try square)
2. मास्टर ट्राई स्कवायर (master try square)
3. फिक्सड ट्राई स्कवायर (fixed try square
4. एडजस्टेबल ट्राई स्कवायर ( adjustable try square)
5.कैलीपर्स (calipers)
इसके द्वारा हम किसी जब के आंतरिक या बाहरी व्यास का मान ले सकते है ,ये हाई - कार्बन या माइल्ड स्टील के बनाये जाते है, यह एक इनडायरेक्ट मापन के औज़ार है.
1 आउटसाइड कैलिपर (outside calipers)
इस कैलिपर से जब का बाहरी मैप ले सकते है ,ये 100 ,150,200 तथा 300 मिमी साइड में उपलब्ध रहते है--
ये दो प्रकार के होते है --
1 साधारण आउटसाइड कैलिपर (simple outside calipers)
2. स्प्रिंग आउटसाइड कैलिपर (spring outside calipers)
2 इनसाइड कैलिपर (insaid calipers)
ये कैलिपर से जब आंतरिक मैप ले सकते है ,ये भी 35 ,100,१५० , २०० , 300 मिमी के साइज़ में मिलते है।
ये भी दो प्रकार के होते है --
1. साधारण इनसाइड कैलिपर (simple in said calipers)
2. स्प्रिंग इनसाइड कैलिपर (spring in said calipers)
6. वेवल प्रोटेक्टर (bevel protector)
इसका प्रयोग 1* या 0* से कम के माप निकलने में करते है।
7. माइक्रोमीटर (micrometer) -
इस औजार के द्वारा अत्यधिक सूक्षम मापो को मापा जा सकता है , इसके द्वारा हम छोटी से छोटी ०.01 मिमी तथा ०.001 मिमी की मैप ले सकते है। बाजारों में बिभिन रेजो के माइक्रोमीटर उपलब्ध है। जैसे 0-25, 25 -50मिमी तथा 75 -100 मिमी। माइक्रोमिटर के निम्न' प्रकार के होते है --
1 . आउटसाइड माइक्रोमीटर(outside micrometer )
2. बड़ा इनसाइड माइक्रोमीटर (big inside micrometer)
३. डेप्थ माइक्रोमीटर (depth micrometer)
नोट -; माइक्रोमीटर नट व वोल्ट के सिद्धांत पर आधारित है
8. वर्नियर कैलिपर (what is vernier calipers) -
वह छोटा मापने वाला यंत्र जिसके द्वारा किसी जॉब का बाहरी व् आंतरिक व्यास व् गहराई तीनो को मापा जाता है। यह साधारण वर्नियर कैलिपर निकिल ,क्रोमियम या वेडेनियम स्टील के बने होते है ये एक डायरेक्ट मापन औजार है.
नोट -; वर्नियर का सिद्धांत दोनों पैमानों के बीच के अंतर पर निर्भर करता है।
9. टेलिस्कोपिक गेज( use of telescopic gauge)-
ये एक स्प्रिंग - लोडेड प्लंज के साथ एक मापने वाला उपकरण है , कोई भी छेद या बोर के अंदर का माप ले सकते है। और उस मैप को माइक्रोमीटर द्वारा निकल लिया जाता है, एक सेट में ५ टेलिस्कोपिक गेज होते है ,जिनकी मैप १२.७ मिमी से १५२.४ मि मि तक होती है।
10. डायल बोर गेज(what is bore gauge) -
इनका उपयोग उत्पादन में किया जाता है , मास्टर माइक्रोमीटर अथवा' परिशुद्ध वर्नियर से इनको सेट कर लिया जाता है। साइज़ चेक करने के लिया इस पर डायल गेज लगा होता है। जो साइज़ का मान अंकित करता है।
11. डायल टेस्ट इंडीकेटर (test indicter) -
ये एक तुलनात्मक अध्ययन करने वाला यंत्र है ,इसलिए इसे एक मापन यंत्र न कहकर तुलमात्मक यंत्र कहते है -इसको निम्न कार्यो में प्रयोग करते है -
1. जब की समतलता की जांच करना
2. किसी सॉफ्ट की केन्द्रीकरण चेक करना'
3. साइन बार से टेपर इंडिकेटर एक बहुत ही उपयोगी उपकरण है।
4. जब की स्ट्रेटनेस चेक' करने में।
५,किसी जाब की टेपेरता चेक करने में
डायल टेस्ट इंडिक्टर निम्न प्रकार के होते है ---
१. प्लैज़र टाइप (plenzer type indicator )
२. ब्रिटश टाइप (britsh indicator)
३. लिवर टाइप (liver indicator)
12.स्ट्रेट एज (straight gauge)
इसका प्रयोग किसी जब की विमाओं को मापने के लिए नही बल्कि जॉब की विभिन्न सतहों की समतलता चेक करने के लिए होता है। ये तीन प्रकार के होते है---
1.कास्ट आयरन स्ट्रेट एज(cast ayran straight gauge)
2.स्टील स्ट्रेट एज (steel straight gauge)
3. टूल मेकर्स स्ट्रेट एज(tool makers straight gauge)
13.फीलर गेज(what is feeler gauge) -
इसके द्वारा आपस मे फिट हुए दो पार्ट्स के मध्य बनी झिरी की जांच की जाती है।प्रत्येक पत्ती पर एक साइड में मोटाई की माप लिखी होती है।यह गेज इचो तथा मिमी दोनो में उपलब्ध रहते है।
14. थ्रेड पिच गेज(what is the use of screw pitch gauge)
यह फीलर गेज की तरह होता है।इन पत्तियो की साइज़ विभिन पिचों की थ्रेड की प्रोफाइल के अनुसार कंगूरेनुमा काटा गया होता है,उपयोग के समय ब्लेड की पूरी लंबाई को प्रयोग में लाना चाहिए, इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होते है।
15.टायर दाब गेज (tayar dab gauge)
इसका प्रयोग ऑटोमोबाइल के क्षेत्रो में वाहन टायर के दाब मापने हेतु किया जाता है। दबी हुई वायु का मान (PSI) मे दर्शाते हैं।
PSI - पाउंड पर स्क़वायर इंच
Tags
In workshop



